दुनिया

Viral Video: पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल सैयद असीम मुनीर का सऊदी के 'पवित्र काबा' से Video हो रहा वायरल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 10, 2023, 11:10 PM IST

पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल सैयद असीम मुनीर सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे वहां उनका पवित्र काबा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा ये भी जा रहा है कि सैयद आसिम मुनीर ने काबे के अंदर नमाज भी अदा की है (फाइल फोटो)

Kaaba Viral Video: पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर गए थे, इस दौरे के दौरान उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पवित्र काबा (Mecca Holy Kaaba) के अंदर जियारत कर रहे हैं, बताते हैं कि पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल मुनीर के लिए काबा का दरवाजा खोल दिया गया।

इसे लेकर पाकिस्तानी मीडिया में आर्मी चीफ का काबा दर्शन का वीडियो खासा चलाया जा रहा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सऊदी ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ के लिए काबा के दरवाजे खोल दिए और उन्होंने भीतर जाकर अल्लाह से दुआ मांगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा ये भी जा रहा है कि सैयद आसिम मुनीर ने काबे के अंदर नमाज भी अदा की है, इस दौरान उनके कुछ परिवार वाले भी साथ थे।

वहीं इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने मक्का की मस्जिद-अल-हरम जाकर काबा की जियारत भी की। गौर हो कि सऊदी अरब के शाही परिवार के अलावा आमतौर पर किसी भी शख्स को इस बात की अनुमति नहीं है कि वो पवित्र काबा के अंदर जाकर जियारत कर सके।

ट्वीट साभार- Hassan Bashir Awan @moumkts1

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!