पाकिस्तान में बारिश का कोहराम, 34 लोगों की मौत; 46 अन्य घायल, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

Pakistan Flash Flood: पाकिस्तान के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश ने जमकर उत्पाद मचाया। पिछले तीन दिनों में बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 16 बच्चों सहित कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

Pakistan Flash Flood: पाकिस्तान के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश ने जमकर उत्पाद मचाया। पिछले तीन दिनों में बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 16 बच्चों सहित कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए।

Pakistan Rain

पाकिस्तान में बारिश का कोहराम (फाइल फोटो)

खैबर पख्तूनख्वा में 19 ने गंवाई जान

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए, जबकि पंजाब प्रांत में पिछले तीन दिनों में बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के अनुसार, स्वात, ऐबटाबाद, चारसद्दा, मलकंद, शांगला, लोअर दीर और तोरघर जिलों में छह पुरुषों, पांच महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हो गई।

End of Feed