North Korea Russia Relations: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना सबसे प्रिय कॉमरेड करार देते हुए कहा कि उनका देश हमेशा मास्को के साथ खड़ा रहेगा। किम जोंग ने पुतिन को भेजे एक संदेश में यह बातें कही हैं।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (बाएं) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, रूस दिवस के मौके पर मॉस्को को भेजे एक संदेश में किम जोंग ने पुतिन को 'सबसे प्रिय कॉमरेड' बताया और उनके द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा की। किम के हवाले से कहा गया कि डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) सरकार और मेरी खुद की डीपीआरके-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति है।
बकौल रिपोर्ट, किम जोंग उन ने पुतिन को रूस दिवस की बधाई भेजी है। सनद रहे कि इस साल की शुरुआत में प्योंगयांग ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने महीनों की चुप्पी के बाद किम जोंग उन के निर्देश पर यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेजी थी।
