किसी का सपना ही रह जाता है और इस नेपाली शेरपा ने 26वीं बार फतह कर लिया माउंट एवरेस्ट, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 09:37 PM IST

एक नेपाली शेरपा गाइड ने रविवार को 26 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, पर्वतारोहण अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का दूसरा व्यक्ति बन गया। रॉयटर्स के अनुसार एक सरकारी पर्यटन अधिकारी बिग्यान कोइराला ने बताया कि इस शख्स का नाम पसांग दावा शेरपा है।

माउंट एवरेस्ट, दुनिया की सबसे उंची चोटी, जिस पर चढ़ने का सपना सभी पर्वतारोहियों का रहता है, लेकिन हर किसी का सपना पूरा नहीं होता है, कोई एक बार तो कोई एक बार भी माउंट एवरेस्ट को फतह नहीं कर पाता है, लेकिन एक नेपाली सेरपा एवरेस्ट को 26 बार चढ़ चुका है। 1998 के बाद से यह शख्स लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुका है।

mount everest, nepali sherpa

पासंग दावा शेरपा ने 26वीं बार फतह किया एवरेस्ट (Twitter/Everest Today)

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एक नेपाली शेरपा गाइड ने रविवार को 26 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, पर्वतारोहण अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का दूसरा व्यक्ति बन गया। रॉयटर्स के अनुसार एक सरकारी पर्यटन अधिकारी बिग्यान कोइराला ने बताया कि इस शख्स का नाम पसांग दावा शेरपा है। ये शेरपा अब सबसे ज्यादा बार माउंट एवरेस्ट चढ़ने के मामले में उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो कामी रीटा के नाम है। कामी ने पिछले साल माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। साथ ही कामी इस साल भी माउंट एवरेस्ट चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।

End of Feed