ISS से रवाना हुआ NASA का SpaceX Crew-12 मिशन, 27 घंटे में पृथ्वी पर वापसी

नासा के अनुसार, पृथ्वी पर लौटने तक चालक दल अंतरिक्ष में कुल 237 दिन बिता चुका होगा, जिसमें से 235 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुजरेंगे। इस दौरान वे पृथ्वी के 3,792 चक्कर लगा चुके होंगे और 10 करोड़ से अधिक स्टैच्यूट मील (लगभग 16 करोड़ किलोमीटर) की दूरी तय कर चुके होंगे।

NASA का SpaceX Crew-12 मिशन बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS से रवाना हो गया। चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अब पृथ्वी की ओर करीब 27 घंटे की यात्रा पर है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने करीब सुबह 8:05 बजे EDT यानी 12:05 जीएमटी पर ISS से अनडॉक या। इसके अंदर NASA के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे, यूरोपियन स्पेस एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी डेनोट और रॉसकोसमोस के अंतरिक्षयात्री एंड्रिउ फेडवेय सवार हैं।

nasa

ISS से रवाना हुआ NASA का SpaceX Crew-12 मिशन। तस्वीर-X/@Astro_Jessica

कैलिफोर्निया के तट के पास स्पलैशडाउन

NASA और SpaceX के मुताबिक, ड्रैगन के गुरुवार सुबह करीब 11:34 बजे EDT यानी 15:34 GMT कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में स्पलैशडाउन करने का लक्ष्य है। बता दें कि Crew-12 मिशन ने 13 फरवरी को फ्लोरिडा के केप कानवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन स्थित स्पेस लॉन्च कॉम्पलेक्स 40 से उड़ान भरी थी। मिशन के अगले दिन ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉक हो गया था।

End of Feed