ऑस्ट्रेलिया में नमो-नमो! PM को लेकर ऐसी दीवानगी कि बस-फ्लाइट के नाम रखे 'मोदी एक्सप्रेस'-'मोदी एयलाइंस', 'लिटिल इंडिया' भी बना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 09:36 AM IST

Narendra Modi in Australia: दरअसल, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में सोमवार (22 मई, 2023) को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। वह इस दौरान अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से बात करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Narendra Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावरशो से पहले वहां के लोगों में उनके लिए खासा दीवानगी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय प्रवासी मंगलवार (23 मई, 2023) को उन्हें देखने-सुनने के लिए सिडनी रवाना हुए। खास बात है कि इस दौरान वे जिन परिवहन के साधनों से गए, उनके नाम ही मोदी के नाम पर रख दिए गए। क्वींसलैंड से सिडनी के लिए जिन बसों को बुक किया गया, उनके नाम "मोदी एक्सप्रेस" रख दिए गए, जबकि Qantas Airlines की जिस स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट (मेलबर्न से सिडनी के लिए) को बुक किया गया, उसका भी नाम चेंज कर के "मोदी एयरवेज" कर दिया गया। सिडनी पहुंचने के लिए इस प्लेन में लगभग 177 यात्री सवार थे।

तिरंगा पगड़ी पहने इन यात्रियों को सिडनी के सफर के दौरान लड्डू और ढोकला खाने में सर्व किया गया। यही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इससे पहले ऐलान किया था कि सिडनी में हैरिस पार्क को अब "लिटिल इंडिया" के तौर पर जाना जाएगा।

End of Feed