म्यांमार में पांच साल के गृहयुद्ध के बाद नई संसद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहले चरण का मतदान जारी

म्यांमार में पांच साल के गृहयुद्ध के बाद आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 1,183 हो गई है, जबकि कुल 57 पार्टियों के पांच हजार से अधिक उम्मीदवार 1100 से ज्यादा सीटों पर मैदान में हैं।

म्यांमार में पांच साल से चल रहे गृहयुद्ध और अस्थिरता के दौर के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रविवार से आम चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। इससे पहले देश में आखिरी आम चुनाव नवंबर 2020 में हुए थे।

mayanmar election

म्यांमार में मतदान (फोटो- AP)

महिला उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद की सूचना टीम के मुताबिक, इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। कुल 1,183 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2020 के चुनाव में यह संख्या 908 थी।

End of Feed