दुनिया

अमेरिका में बोले राहुल: मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी...मुझे मानहानि मामले में मिली सबसे सख्त सजा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 06:42 AM IST

राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।

Image

Rahul Gandhi in USA

Photo : ANI

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में मुस्लिम लीग की तरफदारी की। राहुल ने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग बिल्कुल भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। राहुल गांधी से केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।

पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आप बीजेपी को हिंदू पार्टी बताते हुए डेमोक्रेसी और सेकुलरिज्म की बात करते हैं लेकिन केरल में मुस्लिम लीग से आपका समझौता है। इस सवाल पर राहुल ने मुस्लिम लीग को पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया।

मानहानि मामले में मिली सबसे सख्त सजा

इसके साथ ही राहुल ने मानहानि मामले में सख्त सजा पर भी अपनी बात रखी। राहुल ने कहा, मैं 1947 के बाद से इतिहास में मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा पाने वाला भारत का पहला व्यक्ति हूं। किसी को भी इतनी अधिक सजा नहीं दी गई है, वह भी पहले अपराध पर। संसद में अडानी के बारे में मेरे भाषण के बाद मेरी अयोग्यता सामने आई है, इसलिए आप इसे समझ सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की भारत-रूस संबंधों पर क्या प्रतिक्रिया है, राहुल ने कहा कि मैं उसी तरह प्रतिक्रिया दूंगा जैसे बीजेपी ने दिया है। हम (कांग्रेस) इसी तरह से जवाब देंगे। क्‍योंकि भारत के रूस के साथ खास संबंध हैं और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हमारी नीति समान होगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article