दुनिया

यूं ही नहीं हैं सबसे पॉपुलर मोदी- अमेरिकी वाणिज्य मंत्री भारत के पीएम की हुईं मुरीद, जमकर पढ़े कसीदे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 09:56 PM IST

भारत की हाल की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली खेलने वाली अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा है कि इस दौरान उन्हें परिवार, संस्कृति, परंपरा और जश्न के संदर्भ में भारत की उत्कृष्टता देखने को मिली। रायमोंडो की होली खेलने के दौरान ली गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Image

पीएम मोदी के साथ अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो

Photo : Twitter

शनिवार को एक ब्रिटिश सांसद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। पीएम मोदी के विजन से ब्रिटिश सांसद इतने मुरीद हुए कि उन्होंने पीएम की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए। ऐसा ही एक और मामला अमेरिका से आया है। अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने अब पीएम मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। ट

क्या कहा अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "अविश्वसनीय और दूरदर्शी" बताया। पिछले महीने भारत की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा कि वह भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता और इच्छा के साथ सबसे लोकप्रिय विश्व नेता हैं।

ऐसे ही पीएम मोदी नहीं हैं लोकप्रिय

उन्होंने कहा- "मुझे प्रधानमंत्री मोदी के साथ डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताने का एक अविश्वसनीय अवसर मिला। वह ऐसे ही विश्व के लोकप्रिय नेता नहीं हैं। वह अविश्वसनीय और दूरदर्शी हैं और भारत के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्तर अवर्णनीय, गहरा, भावुक, वास्तविक और प्रामाणिक है। मेरे लिए बैठक का सबसे अच्छा हिस्सा यह था। जो कोई भी प्रधानमंत्री मोदी को जानता है, आप सभी जानते हैं, वह एक तकनीकी व्यक्ति है और वह गहरा है। इसलिए, मैंने खुद को शुक्रवार की रात 7.30 बजे उनके घर पर रेडियो एक्सेस नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विवरण के बारे में बात करते हुए पाया। यह अद्भुत था।"

होली का जश्न

इंडिया हाउस में शनिवार को भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए रायमोंडो ने भारत में इस साल मनाए होली के जश्न को याद किया। उन्होंने कहा-"मैं हाल में भारत गई थी। मैं एक दिन पहले चली गई थी, ताकि मुझे होली के जश्न में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मेरी मेजबानी की।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!