दुनिया

Oman Mosque Shooting : ओमान में मस्जिद के समीप अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल

Oman Mosque Shooting : ओमान में वादी अल कबीर में एक मस्जिद के समीप हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। ओमानी पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Image

ओमान में गोलीबारी।

Oman Mosque Shooting : ओमान में वादी अल कबीर में एक मस्जिद के समीप हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। ओमानी पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रॉयल ओमान पुलिस ने X पर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वादी अल कबीर इलाके में एक मस्जिद के समीप पुलिस ने गोलीबारी की एक घटना का सामना किया। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की इस घटना में चार लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। पुलिस का कहना है कि हालात को नियंत्रण में लेने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

जांच को आगे बढ़ा रही पुलिस

पुलिस ने यह नहीं बताया कि यह हमला किस वजह से किया गया था और न ही यह जानकारी दी कि हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध कौन हैं। सबूत इकट्ठा करने और जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्ट में आगे कहा गया कि रॉयल ओमान पुलिस मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ओमान पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित है। इसकी तटरेखा अरब सागर और ओमान की खाड़ी से लगती है। लोगों की मौत पर पुलिस ने अपनी संवेदना जाहिर की है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को श्रद्धांजलि दी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article