दुनिया

Earthquake in Japan: जापान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कई घायल, दहशत में आए लोग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 11, 2023, 11:30 AM IST

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था।

Image

जापान में 5.4 तीव्रता का भूकंप

Photo : iStock

Earthquake in Japan: जापान की राजधानी तोक्यो और आसपास के इलाकों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

चार लोग घायल

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति छत पर लगी लाइट गिरने से घायल हो गया। कुछ रेल सेवाओं को भी रद्द किया गया या वे विलंब से चल रही हैं।

जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है और देश में 2011 में भूकंप और उसके बाद आयी सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इसकी वजह से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था।

5 मई को भी आया था भूकंप

इससे पहले 5 मई को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी। इसे देखते हुए जापान रेलवे ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल नागानो और कनाज़ावा के बीच शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को निलंबित कर दिया था ।सुजू शहर, इशिकावा में भूकंप ने जापानी शिंदो पैमाने पर ऊपरी छह को सात तक दर्ज किया गया था, जिसका अर्थ है कि यह बड़े भूस्खलन का कारण बन सकता है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई थी। जापान में भूकंप आम हैं और यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि का प्रमुख जोन है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article