नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने किया तख्तापलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

सोमवार देर रात फेसबुक पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना ने कहा कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाना होगा। उन्होंने अपने ठिकाने का खुलासा नहीं किया।

Medagascar News: हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। राजोएलिना ने एक दिन पहले ही रविवार को दावा किया था कि सेना की मदद से देश में तख्तापलट की कोशिशें हो रही हैं। जेन-Z के ताजा विद्रोह और सत्ता में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी द्वारा पद छोड़ने का यह नवीनतम उदाहरण है। पिछले महीने नेपाल में भी जेन-Z ने इसी तरह का भारी विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां के पीएम ने कुर्सी छोड़ दी थी।

Medagascar preisdent

मेडागास्कर के राष्ट्रपति आंद्रे रोजाएलिना (AP)

राजोइलिना मेडागास्कर छोड़कर चले गए

संसद में विपक्ष के नेता, सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाइको ने रॉयटर्स को बताया कि राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना रविवार को मेडागास्कर छोड़कर चले गए, जब सेना की कुछ टुकड़ियां प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गईं। सितेनी ने कहा, हमने राष्ट्रपति कार्यालय के कर्मचारियों से बात की और उन्होंने पुष्टि की कि वह देश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राजोएइलिना का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है। राष्ट्रपति कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

End of Feed