किम जोंग उन का एक ही लक्ष्य- उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति देश बनाना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:23 PM IST

उत्तर कोरिया इन दिनों कई परमाणु संपन्न मिसाइलों का टेस्ट कर चुका है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया को सीधे-सीधे धमका भी चुका है। अपने मिसाइल कार्यक्रम को लेकर उत्तर कोरिया लगातार एक्शन में है और उसने एक ऐसी मिसाइल का विकास भी कर लिया है, जिसकी पहुंच अमेरिका तक है।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) का तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) के खतरनाक मंसूबे अब सबके सामने आ रहे हैं। किम जोंग ने दावा किया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य नॉर्थ कोरिया को दुनिया का सबसे शक्तिशारी परमाणु संपन्न देश बनाना है। इसके लिए खुद तानाशाह किम जोंग ने मोर्चा संभाल रखा है और मिसाइलों का लगातार परीक्षण करवा रहे हैं।

north korea

नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन (फोटो- एपी)

नॉर्थ कोरिया की मीडिया के अनुसार तानाशाह ने उन वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों को प्रमोट किया है, जो इन दिनों बैलिस्टिक मिसाइल के विकास में जुटे हैं। नॉर्थ कोरिया ने हाल ही में अपनी सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-17 का परीक्षण किया है। इस मिसाइल के परीक्षण के बाद से अमेरिका भी चिंतित है। रॉयटर्स के अनुसार किम जोंग ने अपने आदेश में कहा- "परमाणु हथियार का निर्माण राज्य और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मजबूती से रक्षा करने के लिए है। हमारा अंतिम लक्ष्य उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति देश बनाना।"

End of Feed