दुनिया

अमेरिका में राजनीतिक मर्डर! पूर्व हाउस स्पीकर, उनके पति की हत्या, सीनेटर घायल, पुलिसकर्मी बनकर आया था हमलावर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीनेटर जॉन हॉफैमन इस हमले में घायल हुए जबकि स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा होर्टमैन एवं उनके पति की हत्या हत्या हो गई। अधिकारियों को संदेह है कि हमलावर पुलिस यूनिफॉर्म में था। इस हाई प्रोफाइल हत्या की जांच हो रही है और अपराध की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Image

इसे राजनीतिक हत्या माना जा रहा है।

Murder In US : अमेरिका में गोलीबारी की बड़ी घटनाएं हुई हैं। मिनेसोटा के मेयर ने कहा है कि शनिवार तड़के दो नेताओं को उनके घर में गोली मारी गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीनेटर जॉन हॉफैमन इस हमले में घायल हुए जबकि स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा होर्टमैन एवं उनके पति की हत्या हो गई। अधिकारियों को संदेह है कि हमलावर पुलिस यूनिफॉर्म में था। इस हाई प्रोफाइल हत्या की जांच हो रही है और अपराध की वजह का पता लगाया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया है।

मिनेसोटा पुलिस चीफ ब्रूकलिन पार्क ने कहा कि संदिग्ध के वाहन में एक मेनिफेस्टो मिला है। इस दस्तावेज कई सीनेटरों और अधिकारियों के नाम हैं। सभंवत ये नाम हत्यारे की हिट लिस्ट में हैं।

ट्रंप ने गोलीबारी गोलीबारी को 'भयानक' बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनेसोटा में हुई गोलीबारी को 'भयानक' बताया और कहा कि इस तरह की भयावह हिंसा को 'बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और पुष्टि की कि एफबीआई मौके पर मौजूद है और जांच में सहयोग कर रही है।

पुलिस अधिकारी बनकर आया था हमलावर

अधिकारियों का मानना है कि संदिग्ध ने पुलिस अधिकारी का रूप धारण कर घरों में प्रवेश पाने की कोशिश की। पुलिस प्रमुख मार्क ब्रूली ने बताया, 'संदिग्ध जिस वाहन का उपयोग कर रहा था वह एक SUV स्क्वाड कार की तरह बिल्कुल दिखता था। उसमें इमरजेंसी लाइट्स और अन्य पुलिस वाहन जैसी सुविधाएं थीं।'

वाहन से घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) बरामद

संदिग्ध के वाहन से एक घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) बरामद हुआ है, जिसमें कई सांसदों और सार्वजनिक अधिकारियों को संभावित निशाना बताया गया है, जिससे एक बड़े खतरे की आशंका और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच अभी शुरुआती चरण में है। लोक सुरक्षा आयुक्त बॉब जॉनसन ने कहा, 'संदिग्ध ने उस भरोसे का दुरुपयोग किया जो हमारी वर्दी का प्रतीक होता है। यह विश्वासघात उन सभी के लिए गहराई से व्यथित करने वाला है जो यह बैज सम्मान और जिम्मेदारी के साथ पहनते हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article