Jordanian royal family wedding: जॉर्डन के युवराज (क्राउन प्रिंस) हुसैन बिन अब्दुल्लाह द्वितीय की शादी सऊदी अरब की रजवा अल सैफ से एक जून को होने जा रही है। इस शाही निकाह से पहले यह जोड़ा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। इस समय दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां और पारंपरिक समारोह चल रहे हैं। समारोहों की सामने आईं तस्वीरों ने इस शाही निकाह के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि 1 जून को होने वाली शादी में दुनिया भर की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होंगी।
शाही शादी की घोषणा पिछले साल अगस्त में हुई
बता दें कि 1 जून 2023 को होने वाले इस शाही निकाह की घोषणा पिछले साल 10 अगस्त को हुई थी। तभी से यह शादी सुर्खियों में आ गई। शादी से पहले दोनों परिवारों में हो रहे समारोह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास बात यह है कि शाही शादी के दिन जॉर्डन में सरकारी छुट्टी होगी। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दुनिया भर की हस्तियां पहुंचेंगी।

Jordanian royal family wedding
अम्मान इंटरनेशनल स्टेडियम में संगीत का बड़ा आयोजन
शाही निकाह को भव्य एवं दिव्य बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मई को जॉर्डन की राजधानी में अम्मान इंटरनेशनल स्टेडियम में संगीत का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में देश के नामचीन सिंगर डियाना काराजोन एवं जैन अवाद, लेबनानी सिंगर राघेब अलामा एवं मिस्र के सिंगर तामेर होस्नी एवं अहमद साद अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहेंगे। संगीत समारोह की शुरुआत शाम आठ बजे होगी।

Jordanian royal family wedding
अम्मान के जेहरान पैलेस से होगी शाही समारोह की शुरुआत
जॉर्डन के अल ममलाका टीवी के मुताबिक शाही शादी की शुरुआत अम्मान के जेहरान पैलेस से होगी। खास बात है कि किंग अब्दुल्ला एवं क्वीन रानिया की शादी भी इस पैलेस में 1993 में हुई थी। शादी समारोहों के क्रम में ही किंग अब्दुल्ला 31 मई को एक रात्रिभोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इस मौके पर राजधानी अम्मान में ड्रोन अपने करतब दिखाएंगे।

Jordanian royal family wedding
कौन हैं रजवा
रजवा का जन्म 28 अप्रैल 1994 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ। इनके पिता खालिद अल सैफ एक कारोबारी हैं। इनकी माता का नाम अज्जा अल सुदैरी है। रजवा के तीन बड़े भाई-बहन फैजल, नएफ और डाना हैं। रजवा की मां अज्जा सऊदी अरब के किंग सलमान से संबंध रखती हैं। वह किंग सलमान की चचेरी बहन हैं। सऊदी अरब में अल सुदैरी परिवार का रसूख एवं सम्मान बहुत ज्यादा है। रजवा ने अमेरिका के सिराकुस यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट में स्नातक किया है। इसके बाद इन्होंने लॉस एंजिलिस के एक ऑर्किटेक्ट कंपनी में काम किया।
