दुनिया

अमेरिकी वायु सेना अकादमी समारोह में फिसलकर गिरे जो बाइडन, फिर दिखाई जबरदस्त चुस्ती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 07:25 AM IST

इस घटना पर व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति ठीक हैं। पोडियम से दूर जाते समय बाइडन लड़खड़ा गए थे।

Image

फिसलकर गिरे जो बाइडन

Photo : ANI

Joe Biden Falls: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायु सेना अकादमी में एक स्नातक समारोह में फिसलकर गिर गए। आखिरी डिप्लोमा देने के बाद बाइडन गिर पड़े। अधिकारियों ने उन्हें जल्दी उठाया और वे वापस अपनी सीट पर चले गए। गिरने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में बाइडन को अपनी सीट तक बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा गया। समारोह के समापन पर उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने वाहन की ओर दौड़ते हुए भी देखा गया।

सीएनएन के अनुसार, इस घटना पर व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति ठीक हैं। पोडियम से दूर जाते समय बाइडन लड़खड़ा गए, जहां उन्होंने अकादमी के स्नातकों के बीच अपना भाषण दिया था। उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और 90 मिनट से अधिक समय तक प्रमाण पत्र बांटे। अपनी सीट पर जाते समय उन्हें सैंडबैग से ठोकर लगी और वह फर्श पर गिर पड़े। राष्ट्रपति अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करके तुरंत खड़े हो गए।

सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने दिया सहारा

दो सीक्रेट सर्विस कर्मियों और एक वायु सेना अकादमी के प्रशासक ने बाइडन को सहारा दिया और उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन ने इशारा किया कि उनके रास्ते में कुछ आ गया था जिससे से वह ठोकर खाकर गिर पड़े। जिस प्लेटफॉर्म पर बाइडन खड़े थे, उसके करीब सैंडबैग लगाए गए थे। वीडियो में भी इसे देखा जा सकता है। बिना मदद के राष्ट्रपति दर्शकों के बीच अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे।

पहले भी ऐसी घटनाओं से हुए दो-चारसंचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति ठीक है। जब वह हाथ मिला रहे थे तो मंच पर एक सैंडबैग था। राष्ट्रपति एक घंटे बाद यहां कोलोराडो से चले गए थे। 80 साल की उम्र में बाइडन देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। उन्हें इसी तरह की घटनाओं का पहले भी सामना करना पड़ा है, जिनमें अपने गृह राज्य डेलावेयर में एक बाइक चलाते समय उनके साथ ऐसा ही हुआ था। एयर फोर्स वन में सवार होने के दौरान वह एक बार सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए गिरे थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article