Japan Earthquake: जापान में शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी जापान में प्रशांत तटरेखा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।
कुछ दिनों पहले आया था 7.5 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले उत्तरी जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जिससे प्रशांत तटीय समुदायों में चोटें, मामूली नुकसान और सुनामी आई थी। सोमवार को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट पर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए थे।
