PM Modi Israel Visit: 'इजरायल की यात्रा करना मेरे लिए गर्व की बात...', बोले पीएम मोदी, कई अहम MoU's पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने इजरायली प्रेसिडेंट आइजैक हर्जोग को भारत आने का न्योता दिया है। मोदी ने कहा कि इजराइल में मेरे डेलीगेशन और मुझे जो सम्मान मिला है, वह हमारे लोगों के बीच गहरे रिश्ते को दिखाता है।

पीएम मोदी ने कहा 'आज हमने Critical and Emerging Technologies Partnership स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे AI, Quantum और Critical Minerals जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी। मुझे खुशी है कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है'

PM Modi Israel Visit

'इजरायल की यात्रा करना मेरे लिए गर्व की बात...' बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा-भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि 'आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है। किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम कंधे-से-कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे'

End of Feed