दुनिया

सपना नहीं हकीकत है, इस पैलेस की ठाट-बाट के आगे नहीं टिकते व्हाइट हाउस और बर्मिंघम पैलेस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 13, 2023, 07:17 PM IST

Istana Nurul Islam palace: इस महल का नाम इस्ताना नुरुल इमान है। इसका निर्माण बोलकैया की पसंद के आधार पर नदी का निर्माण 21 लाख स्क्वॉयर फीट में हुआ है। इस महल में रहने के लिए 1788 कमरे हैं। इसकी दीवारों पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है और गुंबद पर सोना जड़ा हुआ है। महल के निर्माण में 38 महंगे मार्बल का इस्तेमाल किया गया है।

Image

इस महल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Photo : BCCL

Istana Nurul Islam palace: चीन की हालत खराब है। बड़े-बड़े बैंक कंगाल हो गए। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया की विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं हांफ रही हैं। संकट के इस दौर में देश जहां कम खर्चे में काम चलाने में यकीन रखते हैं वहीं दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसका राजा फिजूलखर्ची में विश्वास करता है। वह अपने शौक पूरा करने के लिए पैसा पानी की तरह बहाता है। उसकी शाह खर्ची का मुकाबला आर्थिक एवं सैन्य महाशक्तियों के प्रमुख भी नहीं कर पाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकैया की ठाट-बाट और उनके ऐशो-एराम की। बोलकैया ब्रुनेई के राजा भी हैं और प्रधानमंत्री भी।

दुनिया का सबसे बड़ा महल

इस महल का नाम इस्ताना नुरुल इमान है। इसका निर्माण बोलकैया की पसंद के आधार पर नदी का निर्माण 21 लाख स्क्वॉयर फीट में हुआ है। इस महल में रहने के लिए 1788 कमरे हैं। इसकी दीवारों पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है और गुंबद पर सोना जड़ा हुआ है। महल के निर्माण में 38 महंगे मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। महल की 44 सीढ़ियां पूरी तरह से मार्बल से बनी हैं। बैक्वेंट हाल में 5000 महेमान एक साथ बैठ सकते हैं। यह महल इतना बड़ा है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। महल के निर्माण में पांच हजार करोड़ रुपए की लागत आई।

महल में 257 बाथरूम, 5 स्विमिंगपुल

इस महल में गाड़ियों को खड़ी करने के लिए बहुत बड़ा गैराज है। इस गैराज में एक साथ 7000 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। महल में 257 बाथरूम, 5 स्विमिंगपूल और गाड़ियों के लिए 110 गैराज और 1788 कमरे हैं। यही नहीं किंग को घोड़ों की सवारी बहुत पसंद हैं। इस पसंद को देखते हुए दुनिया भर के उम्दा घोड़े अस्तबल में रखे गए हैं। 200 घोड़ों के लिए एयर कंडिशन्ड अस्तबल है।

किंग का बाल काटने लंदन से आता है हेयर स्टाइलिस्ट

किंग बोलकैया का बाल बनाने के लिए लंदन से हेयह स्टाइलिस्ट आता है। वह भी महीने में दो बार। उसे लेने के लिए चार्टर्ड प्लेन जाता है। ब्रुनेई में हेयर स्टाइलिस्ट को सबसे महंगे होटल में ठहराया जाता है और उसे मोटी रकम दी जाती है। बताया जात है कि किंग महीने में दो बार अपने बाल कटवाते हैं और इस पर करीब 16 लाख रुपए खर्च होते हैं।

किंग के पास 7000 लग्जरी गाड़ियां

बोलकैया को प्लेन और कारों का बेहद शौक है। उनके पास कई हवाई जहाज हैं। इनमें 747 बोइंग एयरक्राफ्ट सहित अन्य प्लेन शामिल हैं। किंग के पास हेलिकॉप्टर भी हैं। ब्रुनेई के किंग के पास 7000 लग्जरी गाड़ियां हैं और इन गाड़ियों की कुल कीमत 34 हजार करोड़ रुपए है। दुनिया की सभी शानदार कारें इनके पास हैं। फरारी, पोर्शे, बेंटले, लम्बोर्गिनी, मर्सिडीज, जगुआर और बीएमडब्लयू कारों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। ब्रुनेई के राजा ने अपने लिए एक खास कार भी तैयार कराया है। इस कार के पहिए सहित पूरी कार पर सोने की परत चढ़ी हुई है। कार के ऊपर सोने की छतरी लगाई गई है।

राजा के पास प्राइवेट चिड़ियाघर भी है

राजा के पास प्राइवेट चिड़ियाघर भी है। इस चिड़ियाघर में भारत के 30 रायल बंगाल टाइगर हैं। जिराफ और दुर्लभ प्रजाति के पक्षी हैं। इन्हें सर्कस के जानवरों की तरह ट्रेनिंग दी गई है। मतलब ये साइकिल भी चला लेते हैं और बॉस्केट बॉल भी खेल लेते हैं। 76 साल के बोलकैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के बाद वह सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा हैं। ब्रुनेई की आबादी करीब 4.5 लाख है। यहां अब शरिया कानून की शुरुआत हो गई है। देश का धर्म इस्लाम है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article