गाजा में इजराइली हमलों में 32 लोगों की मौत, नेतन्याहू ने ठुकराई संघर्ष विराम की मांग

अलग-अलग देश अमेरिकी राष्ट्रपति से अनुरोध कर रहे हैं कि वह इजराइल पर संघर्ष विराम का दबाव डालें। शुक्रवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि उन्हें लगता है कि अमेरिका गाजा में संघर्ष विराम करवाने के करीब पहुंच गया है, जिसके तहत बंधकों की वापसी होगी और युद्ध खत्म होगा।

Israel airstrikes in Gaza: गाजा में बीती रात हुए इजराइली हमलों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल पर संघर्ष विराम का दबाव बढ़ रहा है, हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

NETANYAHU

गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 32 लोगों की मौत (Photo-AP)

अल-अवदा अस्पताल में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य और उत्तरी गाजा में मकानों पर हुए हमलों में लोगों की जान चली गई, जिनमें नुसरत शरणार्थी शिविर में रहने वाले एक परिवार के नौ सदस्य शामिल हैं।

End of Feed