भुखमरी की कगार पर जिंदगियां...कौन हैं असली जिम्मेदार? इजरायल और फिलिस्तीन के अपने-अपने दावे

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाकर अपने बंधकों की रिहाई की मांग की। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की भुखमरी के कारण मौत हो गई है जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत डोरोथी शीया ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि गाजा में भुखमरी है।

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाकर अपने बंधकों की रिहाई की मांग की। इजरायल ने बंधकों की हालत को देखते हुए यह बैठक बुलाई थी। दरअसल हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंधक एव्यातर डेविड को अपनी ही कब्र खोदते हुए दिखाया गया है।

Israel Gaza

गाजा में सहायता सामग्रियों को लूट रहे लोग (फोटो साभार: AP)

भुखमरी से कई बच्चों की मौत

न केवल फलस्तीनियों ने बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों ने गाजा में दो महीने से जारी नाकेबंदी और संघर्षरत क्षेत्र में पर्याप्त भोजन न पहुंचाने देने के लिए इजराइली सरकर तथा सेना को दोषी ठहराया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की भुखमरी के कारण मौत हो गई है जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।

End of Feed