ईरान से थमी जंग तो इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बरसाए 'बंकर बस्टर' बम; हिजबुल्लाह को बनाया निशाना

Israel Strikes on Lebanon: इजरायल ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में पहाड़ी इलाकों पर जमकर बमबारी की। इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला हिजबुल्लाह की संपत्तियों को निशाना बनाकर किया गया है। ईरान के साथ अभी युद्धविराम की घोषणा हुई ही थी कि अब इजरायल ने हिजबुल्लाह पर हवाई हमले तेज कर दिए।

israel strike

इजरायल ने हिजबुल्लाह को बनाया निशाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि नाबातियेह के पहाड़ों पर दो बार हवाई हमले हुए और बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम के साथ 14 माह तक चला इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध समाप्त होने के बाद से इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर लगभग रोजाना हवाई हमले किए। हालांकि, शुक्रवार के हमले सामान्य से अधिक तीव्र थे।

End of Feed