Iran on US Ceasefire Proposal: ईरान ने प्रस्तावों के जवाब में संघर्ष-विराम को ठुकराया, युद्ध के स्थायी अंत पर ज़ोर दिया,सरकारी न्यूज़ एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी' (IRNA) ने सोमवार को बताया कि ईरान ने अमेरिका के सीज़फ़ायर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और पाकिस्तान के ज़रिए अपना जवाब भेजा है।
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए US के सीजफायर प्लान को ठुकराया
इस जवाब से साफ़ होता है कि तेहरान किसी भी तरह के अस्थायी समझौते के लिए तैयार नहीं है, बल्कि वह 'युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने' पर ज़ोर दे रहा है।
ईरान का जवाब 10-बिंदुओं वाले एक फ्रेमवर्क के रूप में तैयार किया गया है, जो सिर्फ तुरंत सीजफायर से कहीं आगे की बात करता है। इसमें पूरे इलाके में चल रहे संघर्षों को खत्म करने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने के लिए नियम बनाने, पाबंदियां हटाने और फिर से निर्माण के लिए प्रावधान करने की मांगें शामिल हैं
युद्ध के स्थायी अंत की आवश्यकता पर जोर
ईरान ने युद्ध (iran us war) को समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब पाकिस्तान को भेज दिया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने सोमवार को बताया कि ईरान ने इस जवाब में संघर्ष-विराम को अस्वीकार कर दिया है और युद्ध के स्थायी अंत की आवश्यकता पर जोर दिया है।
ईरान के इस जवाब में 10 बिंदु शामिल
एजेंसी ने आगे बताया कि ईरान के इस जवाब में दस बिंदु शामिल हैं, जिनमें क्षेत्र में संघर्षों को समाप्त करना, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग के लिए एक प्रोटोकॉल, प्रतिबंधों को हटाना और पुनर्निर्माण शामिल हैं।
ट्रंप की ईरान को दी गई समय सीमा खत्म होने को है
बता दें कि सोमवार को ताजा घटनाक्रम में होर्मुज खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को दी गई समय सीमा खत्म होने को है। उससे पहले ही इजरायल ने ईरान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। असलूयेह स्थित साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमले के बाद अब इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के तीन हवाई अड्डों को निशाना बनाया है। उसके इस हमले में कई विमानों, हेलीकॉप्टरों और बड़े सैन्य ढ़ांचे को तबाह कर दिया है।
बहरान,मेहराबाद और आजमायेश एयरपोर्ट को निशाने पर लिया
आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने बहरान,मेहराबाद और आजमायेश एयरपोर्ट को निशाने पर लिया है। इससे पहले इजरायल ने ईरान के असलूयेह स्थित सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर एक शक्तिशाली हमला किया है। यह पेट्रोकेमिकल संयंत्र ईरान का लगभग 50 प्रतिशत पेट्रोकेमिकल उत्पादन करता है।ईरान का साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल और गैस परिसर (Asaluyeh), असलूयेह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है, जो ईरान और कतर के बीच साझा है। एपी ने ईरानी मीडिया के हवाले से दी गई खबर में कहा कि दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाया गया।
