Israel-Iran War: इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष हर बीत समय के साथ और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच ईरान ने इजरायल के शहर डिमोना (Dimona) शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे।
इसी शहर में अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र भी मौजूद है। गनीमत रही कि इस हमले से परमाणु केंद्र को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि मिसाइल अटैक की वजह से बच्चे समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
महिला का फूटा इजरायली मंत्री पर गुस्सा
इस हमले के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक महिला अराद शहर का दौरा कर रहे इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर अपना गुस्सा जाहिर करती हैं। महिला कहती हैं,इन सभी मौतों के लिए तुम ही जिम्मेदार हो! मेरे शहर से निकल जाओ!तुम नाजी हो!”
रिहायशी इलाके में मिसाइल अटैक
इजरायली आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने अराद में बड़े पैमाने पर हताहतों की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अराद में एक बैलिस्टिक मिसाइल ने रिहायशी इलाके में सीधा हमला किया, जिसमें कम से कम 30-59 लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में आंकड़ा 100 से ऊपर बताया जा रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसमें 4-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हाल ही में इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र नतांज पर हमला किया था। ईरान ने इसी के बदले इरजरायल के न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना'को निशाना बनाया है।
मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे डिफेंस सिस्टम
इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने माना कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने में असफल रही। सेना ने कहा कि इंटरसेप्टर सक्रिय किए गए थे, लेकिन वे मिसाइल को गिराने में नाकाम रहे। “इस घटना की जांच की जाएगी,” सेना ने बयान में कहा। बता दें कि डिमोना शहर में करीब 7,500 भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं, जो यहां की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत हैं। इनमें से अधिकतर लोग महाराष्ट्र से जुड़े हैं और आज भी भारत से गहरा सांस्कृतिक रिश्ता बनाए रखते हैं।
