ईरान से 110 भारतीय छात्रों को लेकर 'पहला निकासी विमान' आज रात पहुंचेगा दिल्ली

ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान आज रात यानी बुधवार की देर रात दिल्ली पहुंचेगा, कश्मीर के 90 छात्रों सहित 110 छात्रों को पहले ही सुरक्षित रूप से आर्मेनिया पहुंचा दिया गया था।

क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान से 110 भारतीय छात्रों को लेकर पहली निकासी फ्लाइट आज रात यानी बुधवार की देर रात करीब 2 बजे नई दिल्ली में उतरने की उम्मीद है। इन छात्रों को पहले जमीन के रास्ते अर्मेनिया ले जाया गया और फिर भारत के लिए उड़ान भरी गई।

iran Israel war

ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान पहुंचेगा दिल्ली

ईरान में भारतीय दूतावास ने सुरक्षा कारणों से छात्रों को तेहरान से बाहर निकाल दिया है और अन्य भारतीय नागरिकों को, जो अपने परिवहन की व्यवस्था करने में सक्षम हैं, उन्हें भी राजधानी शहर से बाहर जाने की सलाह दी है। दूतावास आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय समुदाय के संपर्क में बना हुआ है।

End of Feed