'अमेरिकी हमलों से हमारे परमाणु संयंत्रों को बहुत नुकसान पहुंचा...' ईरान ने किया स्वीकार

ईरान ने स्वीकार किया कि अमेरिका द्वारा परमाणु संयंत्रों पर किए गए हमलों के बाद परमाणु संयंत्रों को बहुत नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ दिन पहले उसने कहा था कि उनमें कोई संदूषण (contamination) नहीं है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को पुष्टि की कि सप्ताहांत में हुए अमेरिकी हमलों से देश के परमाणु प्रतिष्ठान 'बुरी तरह से क्षतिग्रस्त' हुए हैं। 'अल जजीरा' से बात करते हुए बाघेई ने यह टिप्पणी की, हालांकि उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

US airstrike on iran nuclear sites

ईरान ने किया स्वीकार- हुआ भारी नुकसान

बाघेई ने स्वीकार किया कि रविवार को अमेरिकी बी-2 बमवर्षकों द्वारा बंकर-बस्टर बम गिराए जाने से काफी नुकसान हुआ है।

End of Feed