US Navy Attacks Indian Ships: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmail Baghaei) ने अमेरिकी सेना पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजोंपर क्रूर हमला करने का सीधा आरोप लगाया है। ईरान का दावा है कि इन अमेरिकी हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों (नाविकों) की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रवक्ता बघाई ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राजकीय समुद्री डकैती की निरंतर नीति का एक स्पष्ट प्रमाण बताया है।
भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना।
खतरे में अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता: इस्माइल बघाई
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह अमेरिका के इस कानूनविहीन आचरण के लिए उसे सख्त जवाबदेह ठहराए, क्योंकि यह वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता को लगातार खतरे में डाल रहा है। इस दुखद घटना पर ईरान ने मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है और भारत सरकार तथा भारतीय जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।
'अमेरिका का रवैय्या गैरकानूनी'
इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिका द्वारा किए गए क्रूर हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जो अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राज्यव्यापी लूटपाट की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। हम शहीद भारतीय नाविकों के परिवारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारतीय जनता एवं सरकार के प्रति हार्दिक शोक व्यक्त करते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को उसके इस गैरकानूनी आचरण के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा को लगातार खतरे में डाल रहा है और नौवहन की स्वतंत्रता को भी खतरे में डाल रहा है।
अमेरिकी नेवी ने किया भारतीय जहाजों पर हमला
बता दें कि 9-10 जून को अमेरिकी नेवी ने ओमान तट के पास MT Settebello नाम के ऑयल टैंकर पर हमला किया। इस जहाज पर 24 इंडियन क्रू के सदस्य मौजूद थे। इनमें से तीन भारतीय नाविकों के मौत हो गई। इससे पहले 8 जून को ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट पर हुआ। यहां अमेरिकी नेवी ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकर 'मैरीवेक्स' पर मिसाइल से हमला किया। इस जहाज के क्रू मेंबर में 24 भारतीय थे। गनीमत ये रही कि इस हमले में किसी भारतीय की जान नहीं गई।
