दुनिया

Indian Amry पर फिदा हुई तुर्की की जनता, कोई मान रहा दोस्त तो कोई भाई-बहन; देखिए वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 08:00 PM IST

Indian Army in Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय सेना शानदार काम रही है। इसका गवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वह तस्वीरें हैं जो लोगों के दिल को छू ले रही हैं। अब तुर्की के एक नागरिक ने यहां तक कहा है कि भारत से आई टीम उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं. बल्कि उससे भी बढ़कर भाई-बहन की तरह है।

Indian Army in Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप आने के बाद भारत ही वो पहला देश था, जो मदद लेकर पहुंचा था। इस मदद को लेकर भारतीय सेना की एक टीम तुर्की पहुंची थी। यहां भारतीय सेना की टीम बचाव कार्यों से लेकर मेडिकल सेवा तक दे रही है।

भारतीय सेना के सेवा भाव को देखते हुए तुर्की की जनता, उनका धन्यवाद करते हुए नहीं थक रही है। कोई भारतीय सेना को दोस्त बता रहा है तो कोई भाई बहन। तुर्की के लोगों के लिए भारतीय सेना मसीहा की तरह सामने आई है।

एनडीआरएफ की टीम लगातार वहां मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगी है। तुर्की में बचाव कार्यों में लगी भारतीय सेना के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें लोग उनका धन्यवाद कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article