दुनिया

PM मोदी के दौरे से पहले, अमेरिका में 'नमो' नम:, प्रवासी भारतीयों ने निकाला एकता मार्च

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 19, 2023, 07:01 AM IST

PM Modi US visit : एक दूसरे भारतीय अमेरिका राज भंसाली ने कहा, 'मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने आया हूं। यहां प्रवासी भारतीयों से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा पर राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे जो कि हमारे लिए गर्व की बात होगी।'

Image

अमेरिकी दौरे पर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi US visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर होंगे। न्यूयॉर्क से लेकर वाशिंगटन तक इस दौरे को लेकर अमेरिकी प्रशासन एवं प्रवासी भारतीयों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। भारत-अमेरिका के रिश्ते नए दौर में जाने और दोनों देशों की दोस्ती नई बुलंदियों पर छू रही है, इसे दर्शाने के लिए वाशिंगटन सहित कई शहरों में प्रवासी भारतीयों की ओर से एकता मार्च निकाला जा रहा है। अमेरिका में प्रधानमंत्री की भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

20 शहरों में निकाला एकता मार्च

भारत-अमेरिका की परवान चढ़ती दोस्ती को बयां करने के लिए न्यूयॉर्क सहित 20 शहरों में एकता मार्च का आयोजन हो रहा है। भारतीय मूल के लोग रैलियों में 'मोदी मोदी', 'वंदे मातरम' और 'वंदे अमेरिका' के नारे लग रहे हैं। एकता मार्च में शामिल भारतीय-अमेरिका मूल के रमेश आणम रेड्डी ने कहा, 'हम सभी यहां पर आए हैं। वाशिंगटन डीसी, मेरीलैंड एवं आस-पास के सभी शहरों में एकता दिवस रैली निकाली जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हमारे लिए गर्व का क्षण है।'

हो रहे 25 सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक दूसरे भारतीय अमेरिकी राज भंसाली ने कहा, 'मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने आया हूं। यहां प्रवासी भारतीयों से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा पर राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे जो कि हमारे लिए गर्व की बात होगी।' बता दें कि पीएम मोदी के सम्मान में करीब 25 सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं।

खास है इस बार का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अमेरिका दौरा कई मायनों में खास एवं ऐतिहासिक है। नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो राजकीय निमंत्रण पर अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। अपने नौ साल के कार्यकाल में उनका यह आंठवा अमेरिका दौरा लेकिन पहली राजकीय यात्रा है। इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे। इस यात्रा के दौरान कई रक्षा समझौतों पर डील हो सकती है। प्रीडेटर ड्रोन, जेट इंजन, बख्तरबंद गाड़ियों एवं होवित्जर तोप पर रक्षा करार हो सकता है।

पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

यह पहली बार होगा जब अमेरिका की धरती पर पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। यह सलामी भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी और संबंधों के नए दौर में प्रवेश करने की मुनादी करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश की पहली महिला जिल बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए अमेरिका की दिग्गज हस्तियों में होड़ मची है। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनकी अमेरिकी नेताओं, दिग्गज हस्तियों एवं प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक होनी है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article