दुनिया

भारत ने ढाका में मिल रही धमकियों पर बांग्लादेश के राजदूत को किया तलब, बंद किया वीजा आवेदन केंद्र

बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बुधवार को अपना कार्यालय बंद कर दिया। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के ऐलान को लेकर अपनी गंभीर चिंता जतायी।

bangla

भारत ने ढाका में मिल रही धमकियों पर बांग्लादेश के राजदूत को किया तलब (PTI)

India-Bangladesh News: विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सुरक्षा मुद्दों को लेकर बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब किया। दरअसल, भारतीय हाई कमिश्नर को एक ग्रुप ने धमकी दी थी। यह घटना नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता हसनात अब्दुल्ला के भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद हुई, जिसका बाद में नई दिल्ली ने डिमार्शे के रूप में कड़ा विरोध किया।

इस बीच, बढ़ते तनाव के बीच बुधवार सुबह ढाका में भारतीय वीजा सेंटर बंद कर दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी हाई कमिश्नर रियाज हामिदुल्लाह नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के हेडक्वार्टर में 20 मिनट तक रहे। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के ऐलान को लेकर अपनी गंभीर चिंता जतायी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा बनाई जा रही झूठी कहानी को पूरी तरह से खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो पूरी जांच की है और न ही इन घटनाओं के बारे में भारत के साथ कोई ठोस सबूत शेयर किए हैं।'

सुरक्षा स्थिति के कारण बांग्लादेश की राजधानी में वीजा आवेदन केंद्र बंद

ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित आईवीएसी राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए मुख्य एवं एकीकृत केंद्र है। आईवीएसी ने एक बयान में कहा, 'मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी जेएफपी ढाका आज अपराह्न दो बजे बंद कर दिया जाएगा।'

आईवीएसी ने कहा कि बुधवार को आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित 'अपॉइंटमेंट स्लॉट' वाले सभी आवेदकों के 'अपॉइंटमेंट' बाद की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किए जाएंगे।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article