India-Pakistan Tension: पाकिस्‍तान के पास कितने परमाणु बम हैं ? इनके हवा-हवाई दावे में कितना है दम; जान लें

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिन्‍दूर' से पाकिस्‍तान पूरी तरह घबराया हुआ है। पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई लगातार जारी है। SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास कुल 170 परमाणु हथियार हैं।

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्‍तान तनाव की खबरों के बीच अमेरिका के उपराष्‍ट्रति जेडी वेंस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने अपने बयान में कहा है कि, 'अमेरिका भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता है।' उनका कहना है कि ये उनका काम नहीं है। हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ने जा रहे हैं। जेडी वेंस ने कहा, 'हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। हम आशा और अपेक्षा करते हैं कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, परमाणु युद्ध में नहीं बदले। हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।' अब सवाल ये उठता है कि, क्‍या पाकिस्‍तान इतना समर्थ है कि वो भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच परमाणु बम इस्‍तेमाल कर सके ? इसका जवाब जानने से पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि, पाकिस्‍तान के पास कितने परमाणु बम हैं ? भारत के एक्‍शन से बौखलाया पाकिस्‍तान कई बार परमाणु हथियार इस्‍तेमाल करने की गीदड़भभकी देता रहा है मगर उसको हर बार मुंह की खानी पड़ी है। आज हम आपको पाकिस्‍तान के हवा-हवाई दावों के पीछे की असलियत के बारे में बताते हैं।

पाकिस्‍तान के पास कितने परमाणु बम ?

किन देशों के पास है परमाणु हथियार

आपको बता दें कि, पाकिस्‍तान के अलावा भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इजराइल और उत्तर कोरिया के पास भी परमाणु हथियार हैं। स्‍टॉकहोम पीस रिसर्च इंस्‍टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, सभी परमाणु संपन्न देश परमाणु हथियारों के अत्‍याधुनिक बनाने की दिशा काम कर रहे हैं।

End of Feed