'भारत-चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार के रूप में देखना चाहिए', चीनी राजदूत फेइहोंग का बड़ा बयान

India China Relations: भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने भारत-चीन संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नहीं, बल्कि साझेदार और विकास के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

India China Relations: चीन और भारत को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय विकास के मौकों के तौर पर देखना चाहिए। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने यह टिप्पणी की।

Xu Feihong

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग (फोटो साभार: ANI)

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फेइहोंग ने दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेइहोंग ने कहा, ''चीन और भारत करीबी पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान तथा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों की मुख्यधारा रहे हैं।''

End of Feed