दुनिया

इमरान खान का मानसिक संतुलन सवालों के घेरे में- पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, पेशाब में मिला कोकिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 10:26 PM IST

इमरान खान की अल-कादिर ट्रस्ट केस में 9 मई को गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है।

Image

इमरान खान की दिमागी हालत ठीक नहीं- पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का दावा (ImranKhanOfficial)

KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान खान पर दर्ज हैं सैंकड़ो मामले
  • हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं इमरान खान
  • पार्टी के कई नेता छोड़ चुके हैं साथ

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की मेडिकल जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि इमरान खान कोकिन लेते हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने शुक्रवार को कहा कि इमरान खान का मानसिक संतुलन संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान के यूरिन के सैंपल में शराब और कोकीन जैसी चीजें पाईं गई हैं।

मेडिकल जांच में खुलासा

इमरान खान की अल-कादिर ट्रस्ट केस में 9 मई को गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इसी के बाद अब्दुल कादिर पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा- "ये आपके प्रधानमंत्री हैं जिनके बारे में वरिष्ठ डॉक्टरों का पांच सदस्यीय पैनल कह रहा है कि उनकी मानसिक स्थिरता संदिग्ध है। कुछ अनुचित संकेत थे।"

सामने आएगी मेडिकल रिपोर्ट

आगे पटेल ने कहा कि इमरान खान की चिकित्सा रिपोर्ट राष्ट्र के सामने पेश की जाएगी। क्योंकि यह सार्वजनिक दस्तावेज है। जिसे सबको देखने का हक है। डॉन न्यूज के अनुसार मंत्री ने कहा कि चिकित्सा रिपोर्ट से पता चला है कि इमरान की हरकतें किसी स्वस्थ व्यक्ति की तरह नहीं थीं।

मिले शराब और कोकिन

पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि इमरान खान के मूत्र के नमूने की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब और कोकीन जैसी चीजों का पता चला है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि खान की चिकित्सा रिपोर्ट में पैर में किसी फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) का कोई उल्लेख नहीं था, जबकि वह पांच-छह महीने से अपने पैर में प्लास्टर लगाए हुए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article