'ट्रंप वाकई में यदि डील चाहते हैं तो उन्हें अपमानजनक भाषा छोड़नी होगी', ईरान के विदेश मंत्री की US राष्ट्रपति को खरी-खरी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यदि वास्तव में ईरान के साथ 'डील' करना चाहते हैं तो उन्हें सुप्रीम लीडर के बारे में 'अपमानजनक भाषा' को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश है जो 'धमकियों एवं अपमान' को हल्के में नहीं लेता और जरूरत पड़ी तो वह अपनी वास्तविक क्षमताओं को दिखाने में हिचकेगा नहीं।

Iran FM Araghchi : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यदि वास्तव में ईरान के साथ 'डील' करना चाहते हैं तो उन्हें सुप्रीम लीडर के बारे में 'अपमानजनक भाषा' को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश है जो 'धमकियों एवं अपमान' को हल्के में नहीं लेता और जरूरत पड़ी तो वह अपनी वास्तविक क्षमताओं को दिखाने में हिचकेगा नहीं। अरागची ने कहा कि ईरानी लोगों की किस्मत की फैसला कोई और नहीं कर सकता।

Donald Trump

अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत की पेशकश की है।

'हमारी मेहनत एवं खुद्दारी ईरानी कालीन में झलकती है'

अरागची ने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'ईरानी लोगों की खुद्दारी एवं कठिन मेहनत उनके द्वारा बनाई गई कालीन में झलकती है। इस कालीन को बनने में घंटों का समय और धैर्य लगता है लेकिन एक नागरिक के रूप में ईरानी लोगों का नजरिया बिल्कुल साफ और स्पष्ट है। हम अपनी अहमियत एवं स्वतंत्रता का पता है। हम अपनी किस्मत का फैसला करने का अधिकार किसी और को नहीं देंगे।' विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति यदि वास्तव में 'डील' चाहते हैं तो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के खिलाफ बात करने का उन्हें अपना 'अपमानजनक' और 'अस्वीकार्य' अंदाज छोड़ना होगा।

End of Feed