दुनिया

Mexico : मैक्सिको में लू की प्रचंड मार, दो सप्ताह में कम से कम 100 लोगों ने दम तोड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 07:50 PM IST

Mexico Heat wave : स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में तीन सप्ताह से लू चल रही है। इस दौरान बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बिजली की मांग को देखते हुए कई इलाकों में स्कूलों में पढ़ाई रोकनी पड़ी। कई इलाकों में बिजली की कटौती भी करनी पड़ी।

Image

मैक्सिको में हीट वेब से लोगों की मौत। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Mexico Heat wave : उत्तर अमेरिकी देश मैक्सको इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। यहां देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी के साथ-साथ यहां लू भी कहर ढा रही है। लू की चपेट में आने से पिछले दो सप्ताह में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है।

तीन सप्ताह से चल रही लू

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में तीन सप्ताह से लू चल रही है। इस दौरान बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बिजली की मांग को देखते हुए कई इलाकों में स्कूलों में पढ़ाई रोकनी पड़ी। कई इलाकों में बिजली की कटौती भी करनी पड़ी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से दो तिहाई से ज्यादा मौतें 18 से 24 जून के बीच हुई हैं। खास बात यह है कि पिछले साल गर्मी के इसी मौसम में लू से केवल एक व्यक्ति की मौत हुई थी लेकिन इस बार आंकड़ा बहुत ज्यादा है।

कुछ मौतें डि-हाइड्रेशन से हुईं

रिपोर्ट के मुताबिक करीब सभी मौतों की पीछे लू वजह बताई गई है। हालांकि, कुछ मौतें डि-हाइड्रेशन की वजह से भी हुई हैं। इनमें करीब 64 प्रतिशत लोगों की जन टेक्सास बार्डर के समीप उत्तरी राज्य नूइओ लियोन में हुई हैं।

सोनोरा में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस

बीते कुछ दिनों में बारिश की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में कुछ कमी आई है। हालांकि, कुछ उत्तरी राज्यों में तापमान अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है। सोनोरा राज्य में बुधवार को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article