दुनिया

G-7 Summit: जी-7 से पहले इटली की संसद में चले लात-घूसे, जमकर हुई मारपीट; देखें VIDEO

G-7 Summit: G-7 शिखर सम्मेलन से पहले इटली की संसद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में सत्ता में बैठे नेताओं के साथ विपक्ष के नेताओं की लड़ाई देखी जा सकती है।

Image

इटली की संसद में चले लात-घूसे

Photo : Twitter

G-7 Summit: इटली में G-7 शिखर सम्मेलन से पहले देश की संसद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इटली की संसद में सांसदों के बीच एक बिल को लेकर जमकर लात-घूसे चले। संसद के भीतर मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, इटली के कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़े एक बिल को लेकर संसद के भीतर विवाद शुरू हुआ था। इस बिल का समर्थन करने वाले और विरोधी सांसदों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ समय बाद में मारपीट तक जा पहुंचा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी के सांसद लियोनार्डो डोनो सरकार में मंत्री रॉबर्टो कैलडेरोली को इटली का झंडा देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सांसद लियोनार्डो डोनो ने झंडा लेने से इनकार कर दिया और पीछे हट गए। इस बीच अन्य सासंदों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात और घूसे चलने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने खेद जताते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। हमें एक और उदाहरण पेश करना है, ना कि राजनीतिक समस्याएं सुलझाने के लिए लात-घूसे चलाने हैं। बता दें कि इटली के अपुलिया में 50वें G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस समिट में पीएम मोदी सहित देश और दुनिया के प्रमुख जुटे हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article