'लोकतंत्र का पतन और आर्थिक तबाही...', शावेज ने बनाया था उत्तराधिकारी; ऐसा रहा निकोलस मादुरो का राजनीतिक सफर

Who is Nicolas Maduro: अमेरिका ने शुक्रवार देर रात वेनेजुएला पर भीषण हमला करने के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया और देश से बाहर ले गया। विभिन्न मोर्चों पर कई महीने के अमेरिकी दबाव के बाद ये घटनाक्रम सामने आया है तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि मादुरो आखिर कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर अब तक कैसा रहा।

Who is Nicolas Maduro: निकोलस मादुरो ने बस चालक से वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया, लेकिन उन पर देश में लोकतंत्र के पतन और आर्थिक तबाही को लेकर आंखे मूंदे रहने के आरोप लगे। अमेरिका ने शुक्रवार देर रात वेनेजुएला पर भीषण हमला करने के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया और देश से बाहर ले गया। विभिन्न मोर्चों पर कई महीने के अमेरिकी दबाव के बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।

Nicolas Maduro

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (फाइल फोटो साभार: AP)

कौन हैं निकोलस मादुरो?

मादुरो ऐसे समय में शासन कर रहे थे, जब पिछले कुछ महीने से अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उसे अपने नियंत्रण में लेने के इरादों की अटकलों को हवा दी जा रही थी। अमेरिकी हमले का उद्देश्य उस ‘‘स्वघोषित समाजवादी क्रांति को समाप्त करना था’’, जिसे उनके दिवंगत राजनीतिक गुरु और पूर्ववर्ती ह्यूगो शावेज ने 1999 में शुरू किया था।

End of Feed