भारत को मिले सुरक्षा परिषद की स्‍थायी सदस्‍यता, मित्र रूस ने UNGA में किया खुला समर्थन

UN General Assembly 2025: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में रूस ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील का खुला समर्थन किया। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करते हैं।

UN General Assembly 2025: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में रूस ने शनिवार को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील का खुला समर्थन किया। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करते हैं।

Sergey Lavrov

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फोटो साभार: ANI)

लावरोव ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। रूस एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधित्व के विस्तार के माध्यम से ही इसके लोकतंत्रीकरण का आह्वान करता है। हम परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करते हैं। साथ ही अफ्रीका के प्रति ऐतिहासिक अन्याय को उन मानदंडों के भीतर सुधारते हैं जिन पर स्वयं महाद्वीप के देशों ने सहमति व्यक्त की है।

End of Feed