Florida flood : अमेरिका के फ्लोरिडा में भारी बारिश से जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बाढ़ जानलेवा हो गई है। फ्लोरिडा का दक्षिणी हिस्सा पानी में जलमग्न है। बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से कम से दो लोगों की जान गई है। सड़कें और वाहन पानी में डूबे हैं। खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले फ्लोरिडा में काफी गर्मी पड़ रही थी। इस गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अब बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है। यह राज्य आपात स्थिति का सामना कर रहा है। खराब मौसम की वजह से राज्य के दो बड़े एयरपोर्ट से समय पर विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें हो रही हैं।

Florida flood
फ्लोरिडा के कुछ इलाकों में दो फीट तक बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा सामना मियामी, फोर्ट लौडरडेल और नेपल्स को करना पड़ा है। यहां पानी लोगों के घरों में दाखिल रहो चुका है। बाढ़ के चलते साउथ फ्लोरिडा में कई विमान की उड़ान या तो रद्द कर दी गई या उनकी उड़ान में देरी हुई।

Florida flood
वेदर डॉट कॉम के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जोनाथन एर्डमैन ने गुरुवार को कहा, 'फ्लोरिडा का पूर्व हिस्सा उच्च दबाव और पिश्चमी निम्न दबाव से गुजर रहा है।' रिपोर्टों के मुताबिक बारिश और बाढ़ के चलते गुरुवार को मियामी और फोर्ट लौडरडेल एयरपोर्ट पर 900 से ज्यादा विमान सेवा प्रभावित हुई। जबकि बुधवार को 1,200 से ज्यादा विमान सेवाओं पर इसका असर हुआ। यही नहीं, पाम बीच, फोर्ट मायर्स, ओरलांडो और टम्पा में भी विमानों के उड़ान में देरी हुई।

Florida flood
मियामी में सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी हैं। लोग घरों से बाहर बहुत कम निकल रहे हैं। जो बाहर निकल भी रहे हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर तरफ बाढ़ और पानी से जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

Florida flood
ट्रक ड्राइवर टेड रिको ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जॉम्बी मूवी की यह शुरुआत है। हर तरफ पानी फैला हुआ है। सड़कों पर अंधेरा है। जगह-जगह लोगों ने अपनी कार छोड़ दी है। मियामी की मेयर डैनिएला लेविन कावा ने गुरुवार को कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अपने घरों में सुरक्षित और सतर्क रहें।

Florida flood
ब्रोवार्ड के शेरिफ ग्रेगोरी टोनी ने कहा कि मौसम को लेकर लोग 911 पर लगातार कॉल कर रहे हैं। बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डिसैंटिस ने राज्य के कई इलाकों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। स्थानीय अधिकारियों ने मियामी, फोर्ट लौडरडेल एवं सनी आइजल्स बीच में भी आपात स्थिति की घोषणा की है।
