दुनिया

दुनिया के सबसे खुशहाल देश ने PAK में बंद किया अपना दूतावास, आखिर क्यों तोड़ा नाता?

फिनलैंड की सरकार ने कहा कि जिस देश में अस्थिरता है, उन देशों में दूतावास बनाए रखना समझदारी नहीं है। लंबे समय से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने तीनों देशों में अपने दूतावास बंद करने का फैसला किया। तीनों देशों में अगले साल तक दूतावास बंद हो जाएंगे। पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि म्यांमार, अफगानिस्तान से भी फिनलैंड ने अपना दूतावास बंद करने का ऐलान कर दिया है।

Image

फिनलैंड ने पाकिस्तान में अपना दूतावास बंद करने का फैसला किया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। दुनिया के सबसे खुशहाल देश, फिनलैंड ने पाकिस्तान में अपना दूतावास हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि म्यांमार, अफगानिस्तान से भी फिनलैंड ने अपना दूतावास बंद करने का ऐलान कर दिया है।

आखिर क्या है वजह?

फिनलैंड का मानना है कि ऐसे देशों में दूतावास बनाए रखना संसाधनों की बर्बादी है, जहां पर सुरक्षा परिस्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं और कूटनीतिक आर्थिक लाभ बस नाम के रह गए हैं।

2026 में बंद हो जाएंगे दूतावास

फिनिश सरकार ने कहा कि जिस देश में अस्थिरता है, उन देशों में दूतावास बनाए रखना समझदारी नहीं है। लंबे समय से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने तीनों देशों में अपने दूतावास बंद करने का फैसला किया। तीनों देशों में अगले साल तक दूतावास बंद हो जाएंगे।

अफगानिस्तान- म्यांमार की क्या है हालत?

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद वहां निवेश बिल्कुल ठप है और बाहरी राजनयिकों के लिए वहां रहना खतरे से खाली नहीं है। वहीं म्यांमार में सेना का शासन है। देश में मानवाधिकार उल्लंघन के बाद मामले और सेना-नागरिक से हालात और बदतर बन चुके हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article