मॉल ऑफ अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश नाकाम, 18 साल का लड़का गिरफ्तार, ISIS से था प्रेरित

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, महमूद एक अंडरकवर एफबीआई एजेंट को आतंकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य समझ रहा था। उसने हथियार और कारतूस खरीदने के लिए एजेंट को 600 डॉलर सौंपे।

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने मिनेसोटा राज्य में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रेरित होकर 'मॉल ऑफ अमेरिका' में बड़े पैमाने पर गोलीबारी (मास शूटिंग) की योजना बना रहे 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध की पहचान शेखदून अब्दुल्लाही महमूद के रूप में हुई है, जो मिनेसोटा का ही निवासी है। मिनेसोटा के मिनियापोलिस उपनगरीय इलाके की एक पार्किंग लॉट में एफबीआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए महमूद को मंगलवार को रंगे हाथों पकड़ा।

mall of america AI

आतंकी निशाने पर था मॉल ऑफ अमेरिका (AI Image)

अंडरकवर एफबीआई एजेंट को आतंकी समझा

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, महमूद एक अंडरकवर एफबीआई एजेंट को आतंकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य समझ रहा था। उसने हथियार और कारतूस खरीदने के लिए एजेंट को 600 डॉलर सौंपे। इसके बदले में उसे एक डफल बैग दिया गया, जिसमें एक AK-47 असॉल्ट राइफल, 4 मैगजीन और 200 राउंड गोलियां रखी हुई थीं। हथियार और गोला-बारूद हाथ में आते ही सुरक्षा बलों ने उसे दबोच लिया। पूरी घटना का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर लिया गया था।

End of Feed