दुनिया

Imran Khan : अरेस्ट होंगे इमरान खान! असद उमर और फवाद चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 10, 2023, 01:03 PM IST

Imran Khan : ईसीपी का कहना है कि खान और पीटीआई के नेताओं ने अपनी सभाओं एवं संवाददाता सम्मेलनों में आयोग एवं इसके प्रमुख के बारे में अपमानजनक बातें कहीं। पीठ ने मामले से छूट देने की पीटीआई नेताओं की अपील खारिज कर दी। साथ ही आयोग ने पीटीआई के इन नेताओं को अगली सुनवाई के दिन 17 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

Image

मानहानि के मामले में ईसीपी ने जमानती वारंट जारी किया है।

Imran Khan : पाकिस्तान के चुनाव आयोग से इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। इसीपी ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुखिया एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, असद उमर और फवाद चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट मानहानि के मामले में जारी हुआ है। केस की सुनवाई करते हुए निसार दुरानी की अगुवाई वाली चार सदस्यीय बेंच ने अपना फैसला सुनाया। बता दें कि गत अगस्त में ईसीपी ने पीटीआई के नेताओं के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया था।

ECP ने 17 जनवरी को पेश होने के लिए कहा

ईसीपी का कहना है कि खान और पीटीआई के नेताओं ने अपनी सभाओं एवं संवाददाता सम्मेलनों में आयोग एवं इसके प्रमुख के बारे में अपमानजनक बातें कहीं। पीठ ने मामले से छूट देने की पीटीआई नेताओं की अपील खारिज कर दी। साथ ही आयोग ने पीटीआई के इन नेताओं को अगली सुनवाई के दिन 17 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले आयोग ने अर्जियों पर अपना फैसला तीन जनवरी को सुरक्षित रख लिया था।

फवाद ने कहा-वारंट के खिलाफ SC जाएंगे

जिओ टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईसीपी का यह फैसला आने का बाद पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे और ईसीपी पर मानहानि का केस दर्ज करेंगे। फवाद ने कहा, 'वारंट जारी करने का ईसीपी का यह कदम हाई कोर्ट के फैसले की अवमानना है।' चौधरी ने कगा कि इस केस पर सुनवाई 17 जनवरी को होनी थी लेकिन इस पर फैसला आज ही गया जो कि नियमों का उल्लंघन है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी संस्था को खान, उमर और फवाद के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही आगे बढ़ाने की इजाजत दी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article