दुनिया

Earthquake in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.5

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 12, 2023, 06:44 AM IST

Earthquake in US: अमेरिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कैलिफोर्निया में पूर्वी तट से 4 किमी दक्षिण पश्चिम में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

अमेरिका में भूकंप के झटके

Photo : BCCL

Earthquake in US: संयुक्त राज्य अमेरिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कैलिफोर्निया में पूर्वी तट से 4 किमी दक्षिण पश्चिम में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई 1.5 किलोमीटर थी। खबर लिखे जाने तक जानमाल के हताहत की खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप शाम 4:19 बजे आया।

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र ईस्ट शोर के समुदाय से करीब 2.5 मील दक्षिण-पश्चिम में था। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में एक संक्षिप्त झटका महसूस किया गया था लेकिन नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। USGS ShakeAlert ने ट्विटर पर कहा कि चूंकि भूकंप 5 तीव्रता से अधिक था, #ShakeAlert-संचालित अलर्ट सेल फोन पर सूचित किए गए।

इधर दुनिया भर में लगातार कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक दिन पहले जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है और देश में 2011 में भूकंप तथा उसके बाद आयी सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गयी थी। इसकी वजह से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article