रूस से तेल खरीदने पर क्या भारत की तरह चीन पर लगेगा टैरिफ? सवाल पर ट्रंप ने दिया जवाब

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'भारत की तरह वह चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि यह हो सकता है..हम कुछ अन्य देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे और इसमें चीन भी हो सकता है।' रूस से तेल का आयात करने पर ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।

Trump Tariff: रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है लेकिन नई दिल्ली की तरह चीन भी रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है। इस सवाल पर कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से तेल खरीदने पर चीन पर भी टैरिफ लगाएंगे? इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि 'भारत की तरह वह चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि यह हो सकता है..हम कुछ अन्य देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे और इसमें चीन भी हो सकता है।'

trump

भारत की तरह चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप। तस्वीर-AP

21 दिन बाद लागू होगा ट्रंप का यह फैसला

रूस से तेल का आयात करने पर ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इससे पहले भारत पर पहले से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लगा था। अब दोनों टैरिफ मिलाकर 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप का अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला 21 दिनों के बाद लागू होगा जिसके बाद कुछ भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। अमेरिका द्वारा लगाए गए इस शुल्क से कपड़ा, समुद्री और चमड़ा जैसे क्षेत्रों पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

End of Feed