'जल्द हरकत में आओ, वरना कुछ नहीं बचेगा', ट्रंप ने ईरान को फिर धमाका; कहा- तेजी से खत्म हो रहा समय

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को एक फिर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर चल रहा है, लेकिन उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को तेहरान को एक फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्हें बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद महत्वपूर्ण है।'' ट्रंप की हालिया चेतावनी ऐसे समय में आई जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अमेरिका-ईरान रिश्ते एक बार फिर बेहद नाजुक दौर में पहुंच गए हैं।

End of Feed