'मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति...', ट्रंप ने फिर PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे; दी ऐतिहासिक कार्यकाल की बधाई

Donald Trump Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई दी है।

Donald Trump Congratulates PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने नरेंद्र मोदी को मजबूत, स्वस्थ और समझदार इंसान बताया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की।

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की।

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की।

ट्रंप ने क्या लिखा

डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि "मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आगे लिखा, 'वह एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और उनके सामने महानता और सफलता के कई वर्ष होंगे।'

End of Feed