खाली खजाना, गरीबी से फटेहाल फिर भी रक्षा बजट पर मेहरबान पाकिस्तान, डिफेंस बजट में की 18% की बढो़तरी

शहबाज सरकार ने शुक्रवार को जुलाई 2026 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 18.77 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 67.49 अरब डॉलर) का बजट प्रस्तावित किया है। इस बजट में रक्षा खर्च बढ़ाकर 3 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 10.79 अरब डॉलर) कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष के 2.55 ट्रिलियन रुपये से अधिक है।

Pakistan Defence Budget: पाकिस्तान अपनी जनता के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजमा भले ही न कर पाए लेकिन अपनी रक्षा तैयारी पर दिल खोलकर खर्च कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं लेकिन उसके रक्षा बजट (Defence Budget) में इजाफे को देखकर लगेगा कि उसके सामने बुनियादी समस्याएं एवं चुनौतियां नहीं हैं। पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में करीब 18 प्रतिशत की भारी वृद्धि की है। अपने रक्षा बजट में भारी वृद्धि उसने ऐसे समय की है जब महंगाई चरम पर है। वह पीओके (PoK) के लोगों को सस्ता आटा और दाल नहीं दे पा रहा है। इसके खिलाफ वहां लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।

pakistan

पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में की है भारी-भरकम वृद्धि। तस्वीर-AI

End of Feed