दुनिया

Video : 'पाकिस्तान को किसी दुश्मन की जरूरत नहीं, वह खुद का दुश्मन है', डिफेंस एक्सपर्ट ने सुनाई खरी-खरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 04:10 PM IST

Pakistan News : आटे की समस्या दूर करने के लिए रूस ने उसे गेहूं की खेप भेजी है, इस मदद के लिए उसे रूस का अहसानमंद होने चाहिए लेकिन इसकी जगह वह रूस को नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान हथियार और गोलाबारूद यूक्रेन भेज रहा है।

Pakistan News : पाकिस्तान में महंगाई से बुरा हाल है। उसकी अर्थव्यवस्था कंगाल होने के कगार पर है। खाद्य वस्तुओं इतनी महंगी हो गई हैं कि आटा, चावल, चिकन, नमक सब लोगों की थाली से दूर हो गया है। उसकी आधी आबादी भूखी सो रही है। संकट की इस घड़ी में मदद करने वालों को उसे अहसान मानना चाहिए लेकिन पाकिस्तान को इससे फर्क नहीं पड़ता। वह दोस्तों को धोखा देने में माहिर है। दोस्तों से गद्दारी उसकी पुरानी आदत है। पीठ में छुरा घोपना उसके डीएनए में शामिल है। यह बात ऐसे नहीं कही जा रही है।

'पाक के डीएनए में कभी परिवर्तन नहीं आएगा'

दरअसल, आटे की समस्या दूर करने के लिए रूस ने उसे गेहूं की खेप भेजी है, इस मदद के लिए उसे रूस का अहसानमंद होने चाहिए लेकिन इसकी जगह वह रूस को नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान हथियार और गोलाबारूद यूक्रेन भेज रहा है। इसके पीछे रूस से सस्ते दाम में तेल न मिलना एक वजह बताई जा रही है। पाकिस्तान की इस दगाबाजी पर डिफेंस एक्सपर्ट मे.ज.(रि.) एस पी सिन्हा ने बातचीत में कहा कि 'पाकिस्तान के DNA में कभी परिवर्तन नहीं आएगा। उसे किसी दुश्मन की जरूरत नहीं है, वह खुद का दुश्मन है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!