दुनिया

ठीक हुई कंप्यूटर सिस्टम की खराबी, अमेरिकी उड़ानों पर लगी रोक हटी, प्रस्थान के लिए फ्लाइट्स तैयार

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2023, 08:12 PM IST

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरलाइनों को कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के बाद अमेरिका से सभी उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिए कहा था। लेकिन अब आवाजाही को फिर से बहाल कर दिया गया है। तकनीकी खामियों को दूर कर दिया गया है।

Image

अमेरिकी फ्लाइट्स उड़ान भरने को तैयार

Photo : Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिकी उड़ानें धीरे-धीरे प्रस्थान शुरू कर रही रही हैं क्योंकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा सिस्टम आउटेज को ठीक करने के बाद ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया। कंप्यूटर सिसस्टम में खराबी के बाद सभी अमेरिकी प्रस्थान करने वाली उड़ानों को रोक दिया गया था। एपी के मुताबिक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी अमेरिकी उड़ानों की आवाजाही रोकने के आदेश को हटाया। खराबी के बाद बुधवार सुबह अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई थी।

एफएए ने एक ट्वीट में कहा कि नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के रात भर के आउटेज के बाद पूरे अमेरिका में सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है, जो उड़ान कर्मचारियों को सुरक्षा जानकारी प्रदान करता है। ग्राउंड स्टॉप को हटा लिया गया है। हम प्रारंभिक समस्या के कारण को देख रहे हैं।

पायलट अलर्टिंग सिस्टम के क्रैश होने के बाद FAA ने पहले एयरलाइंस को सभी घरेलू प्रस्थान को रोकने का आदेश दिया था। FAA ने कहा कि सुबह 8:30 बजे से कुछ देर पहले नेवार्क और अटलांटा हवाईअड्डों पर प्रस्थान शुरू हो रहे थे "उन क्षेत्रों में हवाई यातायात की भीड़ के कारण। हमें उम्मीद है कि अन्य हवाईअड्डों पर सुबह 9 बजे ET से प्रस्थान शुरू हो जाएगा।

घंटों तक रुकी हुई उड़ानों के बैकलॉग को संबोधित करने के लिए FAA से ग्राउंड डिले कार्यक्रम को लागू करने की उम्मीद है। पहले से ही हवा में चल रही उड़ानों को उनके गंतव्य तक जारी रखने की अनुमति दी गई।

FAA ने कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के बाद विमानन कंपनियों को पूर्वी मानक समय के तहत सुबह 9 बजे तक अमेरिका आने वाली सभी उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिए कहा था। यह खराबी एफएए के नोटम (नोटिस टू एयर मिशन) सिस्टम में गड़बड़ी के बाद आई। यह सिस्टम देश भर के हवाई अड्डों पर हवाई मुद्दों और अन्य सुविधाओं में देरी के बारे में पायलटों और अन्य कर्मियों को सचेत करती है। उड़ानों पर नजर रखने वाली कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक अमेरिका में इस खराबी के कारण 700 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। जबकि बुधवार सुबह 90 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article