दुनिया

अमेरिका के 10 हजार H-1B वीजा धारकों को कनाडा देगा नए वर्क परमिट, भारतीय IT पेशेवरों को होगा फायदा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 06:10 PM IST

कनाडा को उम्मीद है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा बड़े स्तर पर की गयी छंटनी से प्रभावित पेशेवर उसके इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित होंगे।

Image

H- 1B Visa

Photo : PTI

H-1B Visa: कनाडा ने अमेरिका के 10,000 एच-1बी वीजा धारकों को अपने देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए एक नई ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ की घोषणा की है। इस कदम से हजारों भारतीय तकनीकी पेशेवरों को लाभ हो सकता है। कनाडा विविध उभरती प्रौद्योगिकियों में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है और उसे उम्मीद है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा बड़े स्तर पर की गयी छंटनी से प्रभावित पेशेवर उसके इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित होंगे।

विदेशी कर्मियों की भर्ती

एच-1बी वीजा गैर-आव्रजन वीजा है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां तकनीकी विशेषज्ञता वाले व्यवसायों में विदेशी कर्मियों की भर्ती कर सकती हैं। आईटी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को कहा कि कनाडा की सरकार 16 जुलाई तक एक ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ तैयार करेगी जिसके तहत 10,000 अमेरिकी एच-1बी वीजा धारक कनाडा में काम कर सकते हैं। मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों के परिजनों को भी अध्ययन या कामकाज की अनुमति देगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article